Khatron Ke Khiladi 11: रोहित शेट्टी के शो में कोरोना की एंट्री, कंटेस्टेंट Anushka Sen हुईं कोविड पॉजिटिव

By: Pinki Thu, 17 June 2021 09:57:17

Khatron Ke Khiladi 11:  रोहित शेट्टी के शो में कोरोना की एंट्री, कंटेस्टेंट Anushka Sen हुईं कोविड पॉजिटिव

टीवी की सबसे चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पर खतरों के बादल मंडरा रहे है। शो के सीजन 11 की शूटिंग इन दिनों केप टाउन (Cape Town) में चल रही है। खबर है कि शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना संक्रमित हो गई है। हालाकि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं है। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का सेन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो से जुड़े बाकी सभी कंटेस्टेंट्स और क्रू मेम्बर्स के टेस्ट करवाए गए, जिनकी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बता दे, खिलाड़ी के सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की प्रोमो देखने के बाद लोग शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे है लेकिन इस बीच शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना पॉजिटिव होना फैंस को चिंतित कर दिया है।

शो की शूटिंग पिछले कई दिनों से चल रही हैं। शो में हिस्सा लेने के लिए टीवी के कई जानें मानें नाम शामिल हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल, वरुण सूद शामिल हैं।

ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है सोशल अकाउंट

अनुष्का सेन ने देवों के देव महादेव से एक बाल कलाकार के रूप में अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी। महादेव में उन्होंने न केवल अपने अभिनय कौशल को निखारा था, बल्कि एक फैशनिस्टा भी बन गई थीं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस करोड़ों में हैं, जो उन्हें खूब सपोर्ट करते हैं। अनुष्का ने बहुत कम उम्र में लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है।

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी को शो के प्रोमो में देखा गया था। कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो शेयर किया गया था। चैनल की टीम ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '7 साल और 7 सीजन के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 11' अपने वाइल्डेस्ट सीजन से रोमांचित करने जा रहा है। जल्द ही यह शो कलर्स चैनल पर आएगा।'

ये भी पढ़े :

# पटरी पर लौटी ट्रेन व्यवस्था, फिर से शुरू हो रही ये 10 स्पेशल ट्रेन; 8 के फेरों में की बढ़ोतरी, देखे लिस्ट

# अनार से जुड़े हैं सेहत के तार, हर बीमारी में हमें संभालकर फिर से कर देता है मजबूती से खड़ा!

# भरतपुर : 16 साल की नाबालिग को बेचने वाला जीजा और खरीदने वाला हुआ गिरफ्तार

# अदरक : विभिन्न वायरस से रखती है सुरक्षित और संरक्षित, इसके पानी में भी गुण लाजवाब...

# डॉक्टर्स के लिए भी घातक साबित हुई कोरोना की दूसरी लहर, 730 ने गंवाई जान; बिहार में सबसे ज्यादा 115 की हुई मौत

# वजन घटाकर फैट से फिट हुईं TV की तुलसी, देखे स्मृति ईरानी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com